भारत में कृषि Question and Answer | PDF Download |

Important Question and Answer ( भारत में कृषि )

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य देश का 70% से अधिक कॉफी अकेले पैदा करता है ?
तमिलनाडु
केरल
महाराष्ट्र
कर्नाटक ✅

निम्नांकित में कौन खरीफ की फसल नहीं है ?
चावल
गेहूँ ✅
गन्ना
कपास

गुजरात के विषय में निम्न में कौन-सा कथन सही नहीं है ?
यह तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक है। ✅
यह मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक है।
यह नमक का सबसे बड़ा उत्पादक है।
यह कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है।

भारत का राष्ट्रीय फल है –
सेब
अमरुद
संतरा
आम ✅

भारत वर्ष में चावल की खेती उन क्षेत्रों में होती है, जहाँ वार्षिक वर्षा –
20 सेमी से अधिक
30 सेमी से अधिक
60 सेमी से अधिक
100 सेमी से अधिक ✅

……………के बाद की अवधि के दौरान खाद्यान्नों विशेषतः गेहूँ के उत्पादन में बहुत वृद्धि हुई थी।
1954
1964
1965
1966 ✅

निम्नलिखित में से कौन-सी नकदी फसल है ?
धान
बाजरा
मक्का
तम्बाकू ✅

जायद मौसम में उगायी जाने वाली फसल है –
तरबूज ✅
सोयाबीन
मक्का
पटसन

भारत में जिनेटिक रूप से परिवर्तित किस फसल को व्यापारिक उत्पादन के लिए अनुशासित किया गया है ?
धान
सरसों
बी. टी. कॉटन ✅
गेहूँ

भारतीय सब्जी शोध संस्थान स्थित है –
लखनऊ में
मैसूर में
वाराणसी में ✅
बंगलुरु में

उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल है –
मक्का
धान
गेहूँ ✅
गन्ना

केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान अवस्थित है –
बंगलुरु में ✅
चण्डीगढ़ में
लखनऊ में
नागपुर में

हरित क्रांति का अर्थ है –
कृषक क्रांति
कृषि के आधुनिक विधियों का उपयोग कर प्रति एकड़ फसल की उपज बढ़ाना ✅
सामाजिक वानिकी
वृक्षारोपण

भारत में हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है ?
डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन ✅
नॉर्मन अरनेस्ट बोरलॉग
जे. एस. थॉमसन
इनमें से कोई नहीं

भारत में सबसे अधिक दाल का उत्पादन कौन-सा राज्य करता है ?
मध्य प्रदेश ✅
महाराष्ट्र
बिहार
राजस्थान

जूट उत्पादन में सबसे प्रमुख प्रदेश कौन-सा है ?
पश्चिम बंगाल ✅
तमिलनाडु
केरल
ओडिशा

भारत में सर्वोत्तम चाय कहाँ पैदा होती है ?
जोरहट
नीलगिरि
दार्जिलिंग ✅
कूच बिहार

भारत के किस प्रदेश में सोयाबीन की खेती का सर्वाधिक क्षेत्रफल है ?
मध्य प्रदेश ✅
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
पंजाब

भारत में प्राकृतिक रबड़ का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ?
केरल ✅
कर्नाटक
तमिलनाडु
आन्ध्र प्रदेश

भारत में कृषि को दुष्प्रभावित करने वाला मौसम का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है –
पवन
वृष्टि ✅
तापमान
आर्द्रता

किस फसल के लिए पानी की अधिकता आवश्यक है लेकिन जमाव नहीं ?
चाय ✅
धान
जूट
मूंगफली

इनमें से कौन खरीफ फसल नहीं है ?
सरसों ✅
मूँगफली
कपास
मक्का

नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है –
कपास
गन्ना
गेहूँ ✅
जूट

निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में रबी की फसल नहीं है ?
रेपसीड
जूट ✅
गेहूँ
जौ

श्वेत क्रांति का सम्बन्ध किससे है ?
दुग्ध उत्पादन ✅
बाढ़ नियंत्रण
गेहूं उत्पादन
मत्स्य उत्पादन ✅

भारत में श्वेत क्रांति के जनक माने जाते हैं –
श्री एस. के भारद्वाज
श्री मोरारजी देसाई
डॉ. वी. कुरियन ✅
श्री एस. एस. राव

निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को ‘भारत का चावल का कटोरा’ (rice bowl of india) कहा जाता है ?
कृष्णा-गोदावरी डेल्टा ✅
उत्तर-पूर्व क्षेत्र
इण्डो-गांगेय क्षेत्र
केरल तथा तमिलनाडु

निम्नलिखित में से किस फसल की खेती भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल में होती है ?
गेहूँ
कपास
गन्ना
धान ✅

उस खाद्य फसल का नाम बताइए जो भारत में सबसे अधिक उपज देती है –
चावल ✅
ज्वार
मक्का
गेहूँ

कौन-सा भारतीय राज्य अग्रणी कपास उत्पादक है ?
गुजरात ✅
महाराष्ट्र
आन्ध्र प्रदेश
मध्य प्रदेश

गेहूँ के अधिकतम उत्पादक वाला राज्य है –
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश ✅
मध्य प्रदेश

किस भारतीय राज्य को चाय का उत्पादक राज्य नहीं माना जाता ?
असम
केरल
पश्चिम बंगाल
छत्तीसगढ़ ✅

भारत में किस खाद्य फसल का उत्पादन सबसे अधिक होता है ?
मक्का
चावल ✅
गेहूँ
ज्वार

खरीफ की फसल काटी जाती है –
मार्च में
दिसम्बर में
नवम्बर के प्रारम्भ में ✅
जून के प्रारम्भ में

निम्नलिखित में से कौन-सा शहर अंगूरों की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है ?
नासिक ✅
नागपुर
शोलापुर
उज्जैन

निम्नलिखित में से कौन-सी नकदी फसल महाराष्ट्र में पैदा नहीं होती ?
गन्ना
तिलहन
कपास
रबड़ ✅

रेशा फसलें निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
जूट, गन्ना, अलसी
कपास, मक्का, तम्बाकू
कपास, सन, जूट ✅
सन, कपास, मक्का

निम्नलिखित में वह राज्य कौन-सा है जो गेहूँ की खेती नहीं करता है ?
कर्नाटक
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु ✅

भारत में मसालों का सर्वाधिक उत्पादक है
गुजरात ✅
केरल
मध्य प्रदेश
पंजाब

भारत में वह कौन-सा राज्य है जहाँ आलू की प्रति हेक्टेयर पैदावार सर्वाधिक होती है ?
पश्चि,म बंगाल
पंजाब ✅
तमिलनाडु
राजस्थान

भारत के कितने प्रतिशत लोग कृषि पर आश्रित हैं ?
90%
70%
52% ✅
40%

IR-20 किस चीज की अधिक पैदावार होने वाली किस्म है ?
कपास
चावल ✅
गेहूं
गन्ना

निम्न में से कौन-सी खरीफ फसल नहीं है ?
कपास
मूँगफली
मक्का
सरसों ✅

निम्नलिखित में से खरीफ फसल कौन-सी है ?
सरसों
चावल ✅
गेहूँ
जौ

दक्षिण भारत में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला राज्य है –
कर्नाटक
केरल
आन्ध्र प्रदेश
तमिलनाडु ✅

सर्वाधिक तम्बाकू उत्पादित करने वाले दो राज्य हैं –
आन्ध्र प्रदेश व उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र
आन्ध्र प्रदेश व तमिलनाडु
आन्ध्र प्रदेश व गुजरात ✅

जूट सबसे अधिक कहाँ होती है ?
मुम्बई
कर्नाटक
बंगाल का डेल्टाई क्षेत्र ✅
आन्ध्र प्रदेश

नीलगिरि के पहाड़ी क्षेत्रों में किसकी खेती की जाती है ?
चाय
रबड़
कॉफी ✅
इलायची

भारत के किस राज्य में गन्ने की खेती के अन्तर्गत सबसे अधिक भूमि है ?
महाराष्ट्र
उत्तर ;प्रदेश ✅
आन्ध्र प्रदेश
मध्य प्रदेश

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I                             सूची-II
खाद्य उत्पादन में वृद्धि 1. हरित क्रांति
दुग्ध उत्पादन             2. नील क्रांति
मत्स्य उत्पादन            3. श्वेत क्रांति
उर्वरक उत्पादन        4. भूरी क्रांति .   

1 3 2 4 ✅
3 1 4 2
2 4 3 1
3 2 4 1

भारत में जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल है –
असम राज्य में
पश्चिम बंगाल राज्य में ✅
बिहार राज्य में
मेघालय राज्य में

मक्के की खेती की जा सकती है –
खरीफ के मौसम में ✅
रबी के मौसम में
जायद के मौसम में
वर्ष भर

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
बिहार
गुजरात ✅
महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश

झूम है एक –
लोक नृत्य
नदी घाटी का नाम
जनजाति
कृषि का एक तरीका ✅

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य भारत के सम्पूर्ण रेशम उत्पादन का आधा भाग उत्पन्न करता है ?
कर्नाटक ✅
असम
पश्चिम बंगाल
जम्मू-कश्मीर

भारतीय दलहन शोध संस्थान स्थित है –
आगरा में
फैजाबाद में
कानपुर में ✅
झाँसी में

निम्नलिखित में से किस प्रांत में सोयाबीन खेती के अन्तर्गत क्षेत्र सर्वाधिक है ?
उत्तर प्रदेश
बिहार
मध्य प्रदेश ✅
महाराष्ट्र

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है ?
उपज वृहत्तम उत्पादक
तम्बाकू – आन्ध्र प्रदेश
केला – महाराष्ट्र ✅
आलू – उत्तर प्रदेश
नारियल – केरल

केशर की सबसे अधिक मात्रा उत्पन्न होती है –
पूर्वोत्तर पहाड़ियों में
कश्मीर में ✅
केरल में
गोवा में

पिछले दशकों में भारत में कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त कारण हैं ?

जुलाई के अधीन क्षेत्र में वृद्धि
ऊसर भूमि का कृषि भूमि में रूपान्तरण
उन्नत कृषि विधियों और प्रौद्योगिकियों का प्रयोग ✅
क्रमिक सरकारों द्वारा कृषि क्षेत्र को उद्योग क्षेत्र के सापेक्ष अग्रता स्थिति देना

गलत युग्म को पहचानिए –
चाय – असम
मूंगफली – बिहार ✅
नारियल – केरल
गन्ना – उत्तर प्रदेश

पीत क्रांति किसके उत्पादन से संबद्ध है ?
कुक्कुट
स्वर्ण
सूरजमुखी
तिलहन ✅

निम्नलिखित में से किस जिले में कॉफी का अधिक उत्पादन होता है ?
कुर्ग ✅
मैसूर
हुबली
बेल्लारी

जहाँ तक कृषि मंत्रालय के सरकारी वर्गीकरण का संबंध है, भारत में कितनी कृषि जलवायवी क्षेत्र हैं ?
123
126
127 ✅
122

भारत में मुख्य कृषि पदार्थ आयात वस्तु है –
दालें
कॉफी
चीनी
खाद्य तेल ✅

केरल राज्य विश्व भर में किसके संवर्द्धन के लिए जाना जाता है ?
रबड़
गन्ना
गरम मशाले ✅
चावल

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी बागानी फसल सबसे पहले शुरू की गई ?
रबड़
नील ✅
कॉफी
चाय

भारत के निम्न राज्यों में से किसमें तम्बाकू की कृषि के अन्तर्गत वृहत्तम क्षेत्र है ?
उत्तर प्रदेश
कर्नाटक
आन्ध्र प्रदेश ✅
गुजरात

उत्तर प्रदेश में आँवले का सर्वाधिक उत्पादन होता है –
रायबरेली जिले में
प्रतापगढ़ जिले में ✅
सुल्तानपुर जिले में
फैजाबाद जिले में

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-I (फसल) सूची-II (पैदा करने वाले राज्य)
चाय        1. हिमाचल प्रदेश
ईख        2. असम
मूँगफली 3. उत्तर प्रदेश
सेब        4. गुजरात      

2 4 1 3
2 3 4 1 ✅
3 2 1 4
4 3 1 2

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के तत्काल बाद बोई गई फसल को क्या कहते हैं ?
रबी
खरीफ ✅
वर्षापुष्ट
शुष्क खेती

निम्नलिखित राज्यों में से कौन काजू का मुख्य उत्पादक है ?
गोवा
महाराष्ट्र
केरल ✅
कर्नाटक

भारत की प्रमुख वाणिज्यिक फसलें हैं –
कपास, दालें, जूट, और तिलहन
कपास, तिलहन, जूट और गन्ना ✅
चाय, रबड़, तम्बाकू और जूट
आलू, चाय, तम्बाकू और कपास

उत्तर प्रदेश निम्नलिखित में से किन फसलों का देश में सबसे बड़ा उत्पादक है ?
1. आलू
2. चावल
3. गन्ना
4. तम्बाकू

1 एवं 2
2 एवं 3
3 एवं 4
1 एवं 3 ✅

महाराष्ट्र के काली मिट्टी के क्षेत्र में कपास को गन्ने की फसल से प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है –
इस क्षेत्र में कपास की उत्पादकता का घटना
क्षेत्र के जलवायु में सामान्य परिवर्तन
सिंचाई सुविधाओं के प्रसार के कारण यह क्षेत्र गन्ने की कृषि के अनुकूल बन गया है तथा गन्ने की फसल अधिक लाभप्रद है ✅
देश में चीनी की बहुत मांग तथा ऊँची कीमत

निम्नलिखित में से कौन-सा बागवानी से संबंधित है ?
ऑपरेशन फ्लड
हरित क्रांति
स्वर्ण क्रांति ✅
श्वेत क्रांति

No comments:

Post a Comment